
Noida News (चेतना मंच)। आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना के अध्यक्षता में पुरानी अलवर्दीपुर में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए डा. महेश शर्मा ने कहा किसानों के हित में केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिससे किसान की आय में वृद्धि हो सके तथा देश का किसान आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है।
उन्होंने कहा मोटे अनाज की विशेषता की जानकारी देते हुए बताया कि मोटा अनाज स्वास्थ के अति आवश्य है। इस दौरान सांसद ने विकास के कार्यों पर चर्चा की एवं किसानों की समस्या को सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि किसान भाइयों की जो भी समस्या रही उसे भाजपा की सरकार ने समाप्त करने की कोशिश की। किसान मोर्चा के शाहिद भगत सिंह के मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह गुर्जर के संबोधित करते हुए विकास की चर्चा की।
इस मौके पर जिला महामंत्री घनश्याम यादव मुक्तानंद प्रधान, जिला कार्यक्रम संयोजक विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, दिनेश चौहान, जिला मंत्री सतपाल अवाना, विजय अवाना, सर्वेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण झा, जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, गजराज भारद्वाज, शक्ति सिंह गुर्जर, संजीव पटेल, सुरेश चौहान, प्रदीप शर्मा, प्रवीण तोमर, मंडल महामंत्री बलवंत सिंह, लीलू अवाना, बबलू यादव, मुकेश शर्मा, आदेश नंबरदार, विशाल चौहान सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।