
Noida News उत्तर प्रदेश के नोएडा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं बड़े समाजसेवी रवि प्रधान खारी ने सोमवार को अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि रवि प्रधान अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम पीठ पहुंचे और बाबा धीरेंद्र कृष्ण के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
रवि प्रधान ने चेतना मंच को बताया कि बागेश्वर धाम के सरकार का आशीर्वाद लेकर पूरा परिवार प्रफुल्लित हो गया। आपको बता दें कि समाजसेवी रवि प्रधान का बागेश्वर धाम से बहुत पुराना रिश्ता है। करीब 10 साल पूर्व बागेश्वर धाम के सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नोएडा के नया गांव स्थित आवास आकर अपनी पहली कथा की थी। उस समय बाबा बागेश्वर रवि प्रधान के नयागांव में कई दिनों तक ठहरे थे। Noida News