
Noida News : प्रसिद्ध किसान नेता राजेश पायलट पर गलत टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता ने बड़ी पहल की है। इस भाजपा नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय का बयान तुरंत वापस कराने का अनुरोध किया है।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक व भाजपा नेता रुप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र में स्व. राजेश पायलट पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधायक रुप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। पत्र में श्री चौधरी ने कहा कि ''आदरणीय महोदय सादर प्रणाम, कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रसिद्ध किसान नेता स्व. श्री राजेश पायलट के बारे में श्री अमित मालवीय जी ने सोशल मीडिया में बयान दिया है कि मार्च 1966 में वायुसेना के तत्कालीन पायलट श्री राजेश पायलट ने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के आदेश पर मिजोरम में बम गिराए थे, जिसमे अनेक लोग मारे गए. दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि श्री राजेश पायलट इस बमबारी में शामिल नहीं थे, उनकी वायुसेना में नियुक्ति ही 29 अक्तूबर 1966 को हुई थी. वे पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में जरूर सक्रिय भूमिका में रहे थे. वे अपने भाषणों में भी अक्सर युद्ध का जिक्र करते थे। स्व. पायलट अब इस दुनिया में नहीं है, उन पर इस तरह के आरोप लगाना बिलकुल उचित नहीं है, वैसे भी कोई सैनिक अपनी इच्छा से कुछ नहीं करता है, वह अपने अधिकारियो के आदेश का पालन करता है हमारे देश की सेना अनुशासन का पालन करती है।
Read More - नोएडा मेट्रो ट्रेन में रोज दिलाई जाती है कोरोना की याद, होता है मास्क पहनने का पूरा अनुरोध Noida Newsआपसे विनम्र निवेदन है कि श्री अमित मालवीय को अपना बयान वापिस लेने का निर्देश देने की कृपा करे क्योंकि उनके इस बयान से समस्त किसान जातियों में विशेषकर गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है, अनेक लोगो। द्वारा विरोध प्रकट किया जा रहा है।
पत्र के अंत में उन्होंने लिखा है कि ''आप जानते है कि गुर्जर समाज देशभक्त है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कट्टर समर्थक है, देशभर में गुर्जर मोदी जी के साथ है। अगर इस घटना का संज्ञान नहीं लिया गया तो आगामी राजस्थान व मध्यप्रदेश के चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है और पार्टी को गुर्जर समाज व अन्य किसान वर्ग के लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है। स्व. पायलट का सभी वर्गों में सम्मान किया जाता है। पुनः आपसे प्रार्थना है कि इस सम्बन्ध में त्वरित व न्यायसंगत कार्यवाही करवाने की कृपा करे। सादर आपका (रूप चौधरी)''
आपको बता दें कि भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने प्रसिद्ध किसान नेता रहे स्व. राजेश पायलट के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के बाद से पूरे देश के गुर्जर समाज में भारी आक्रोश है। यहां पूरे विस्तार से पढ़े गुर्जर समाज में आक्रोश का पूरा विवरण ...