
Noida News (चेतना मंच)। 18 साल की आयु पार कर चुके नए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनवाने, वोस्ट लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नोएडा के अलग अलग सेक्टरों में कैंपों का आयोजन किया गया। भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्रों पर जाकर वोट बनाने के लिए वोटर चेतना जागरूक अभियान चलाया और नये वोटर फ़ार्म भरवाए।
नोएडा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सेक्टर 15 में लगाए गए कैंप का मोर्चा संभाला। इस दौरान डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से नये युआवों के वोटर कार्ड और जिनके वोटर कार्ड नहीं बने उनको बनवाने में मदद करना है। किसी वोटर की आईडी कार्ड में कोई अशुद्धि दूर करानी हो या फिर उसे अपने डाटा को अपग्रेड करना हो तो इस अभियान के तहत हम सभी जरूरतमंद वोटरों की यह सहायता भी करेंगे। कई बार वोटर आईडी होने के बावजूद मतदाता सूची से नाम कट जाता है, जिसके कारण कई लोग वोट नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों की भी मदद पार्टी सभी कार्यकर्ता करेंगे।
नोएडा के विधायक पंकज सिंह एसएन पब्लिक स्कूल सेक्टर-26 पर मौजूद रहे। नोएडा विधायक पंकज सिंह गौड़ ग्रैंडियोर और मिलेमियम स्कूल सेक्टर-119 में 267, 268 एवं 269 बूथ पर गए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर वोटर लिस्ट में मतदाताओ का मिलान एवं जिनका वोट नहीं बनी, उनका फार्म 6 भरवा कर बीएलओ को जमा कराये।
महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता निठारी के सामुदायिक केंद्र और बिलबोंग स्कूल सेक्टर-34 के बूथ नंबर 242 से 249 में रहे। महामंत्री उमेश त्यागी बूथ नंबर 188 से 194 पर मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गोपाल गौड़ सुनील शर्मा, संजय बैंसला आदि लोग मौजूद रहे।