Noida : नोएडा (चेतना मंच)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी अब घर घर तिरंगा लगाने का अभियान शुरू करेगी। यह अभियान लगातार 15 अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस विशेष तिरंगा अभियान के तहत हर मंडल तथा बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों व पार्टी कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाएंगे। वहीं स्कूल, कॉलेज तथा आरडब्ल्यूए लोगों के सहयोग से लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के प्रति प्रेरित करेंगे। इस दौरान तिरंगा अभियान को लेकर जगह-जगह गोष्ठी आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को खासकर नई पीढ़ी को तिरंगे की आन-बान तथा शान के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा तिरंगे की महत्ता को समझाया जाएगा। इसको लेकर सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के प्रभारी बसंत त्यागी के अलावा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, उपाध्यक्ष गिरिजा सिंह, राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, एसपी चमोली, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव, डॉ प्रसेनजीत मित्रा, अमरीश त्यागी, सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, रवि यादव, कल्लू सिंह, गोपाल गौर, बबलू यादव, पंकज झा, महेश चौहान, प्रमोद बहल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।