
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता की टीम से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा सिंह, नोएडा महानगर सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रीमती रचना जैन के संग कुछ प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएँ, नोएडा जिला अस्पताल सेक्टर-39 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची।
भाजपाइयों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डा. श्रीमती रेनू अग्रवाल से अस्पताल में होने वाले इलाज व टेस्ट संबंधित जानकारी ली और व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। सीएमएस डा. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सिर्फ एक रुपये के टोकन से कोई भी जिला हस्पताल में न केवल अपना इलाज और टेस्ट करवा सकता है, बल्कि जिला अस्पताल में एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, वैक्सीन, ब्लड टेस्ट की सुविधा एवं हर वर्ग के डॉक्टर भी जनता की सेवा में उपलब्ध है।
यह अस्पताल आईसीयू की सुविधा प्राप्त कराने वाला उ.प्र. का पहला जिला अस्पताल है। अपने दौरे में टीम ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का भी जायजा लिया।