
Noida News : दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के आज 43वें स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय के साथ-साथ सभी मंडलों व बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण सुना।
सेक्टर-116 स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने पहले ध्वजारोहण किया। इसके बाद मॉनीटर पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा व सुना गया।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बूथ सत्यापन अधिकारी संजय कश्यप, महामंत्री उमेश त्यागी, महामंत्री गणेश जाटव, महामंत्री डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रभारी मनीष शर्मा, किसान मोर्चा के सहमीडिया प्रभारी अमित त्यागी, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, महेश अवाना, करतार सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, गिरिजा सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, हर्ष चतुर्वेदी, गिरीश कोटनाला, मनोज चौहान, पंकज झा, चमन अवाना, मनोज झा, मल्लिकेश्वर झा, शारदा चतुर्वेदी आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।