लोकसभा चुनाव की तैयारी : भाजपा का लाभार्थी सपंर्क अभियान 1 मार्च से
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:14 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 1-3 मार्च तक चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को 20 लाभार्थियों की सूची दी जाएगी। जो रोज इसकी रिपोर्ट अपने मंडल संयोजक को देंगे। यह जानकारी भाजपा के महानगर अध्या मनोज गुप्ता ने दी। इसको लेकर सरस्वती शिशु मंदिर मंडल में कार्यशाला भी आयोजित की गई।
रोजाना 20 लाभार्थियों से संपर्क करेंगे कार्यकर्ता
मनोज गुप्ता ने कहा की मोदी सरकार पिछले 10 साल से लगातार गरीब, मजदूर , किसान, महिला, यूवा, अनुसुचित आदि सहित समाज के सभी वर्गों लिए कार्य कर रही है जिन लोगों को इस दौरान सरकार से लाभ मिला है उनके संपर्क हेतु कार्यकर्ताओ की सूची बनाकर एक कार्यकर्ता को सम्पर्क हेतु 20 लाभार्थियों सूची दी जाएगी जिसका वो प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने मण्डल संयोजक देंगे, 1से 3 मार्च को विशेष अभियान है इस दिन सभी कार्यकर्ता लाभार्थियो से जरुर संपर्क करें ,
Noida News :
इस दौरान गिरीश कोटनाला, पूनम सिंह, डिंपल आनंद दीपक शर्मा अमित नागपाल,देवेंद्र रावत, सुरेंद्र बिष्ट, संतोष खंडूरी, प्रसन्न जीत मैत्रा, श्रीवांस श्रीवास्तव कमलेश मीणा, मलकेश्वर झा, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, माया रावत, दिनेश कृष्णनन किशन बेनीवाल रमेश शेखर, सुरेश शर्मा, सहित मण्डल पदाधिकारी एवम शक्ति केंद्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।
उधर अटल बिहारी वाजपेई मण्डल मेंअभियान सह संयोजक सुचित्रा कक्कड़ ने अभियान की जानकारी दी जिसमें मण्डल अध्यक्ष कल्लू सिंह , ओम यादव, योगेंद्र चौधरी राजकुमार झा गोविन्द कोरंगा, अमरजीत स्रड्डह्य, प्रज्ञा पाठक,मुकेश शर्मा, सचिन चौधरी लक्ष्मी पटवाल इंद्रावती, मधु मनोज शर्मा रेखा चौहान पारसिंह नेगीआदि उपस्थित रहे।