
Noida News (चेतना मंच)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नोएडा में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौथे दिन की यात्रा को नोएडा के सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने रवाना किया।
यह यात्रा नोएडा के होशियारपुर, सदरपुर के पास 75मी. रोड और सामुदायिक केंद्र मोरना में रही, जहां भारत सरकार की सभी योजनाओं को ले कर प्रदृशनी और कैम्प लगाये गए। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां पर स्थानीय लोगों ने जानकारी प्राप्त की। जिसमें जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उज्जवल, आयुष, कृषि विभाग, हस्तशिल्प विभाग, हथकरघा विभाग आदि शामिल थे।
इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नवजात शिशुओं का अन्नपराशसन और महिलाओं की गोद भराई भी कर उनको आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से कम कर रही है। इन योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है।
सांसद सुरेंद्र नगर ने कहा कि विकसित राष्ट्र को बनाने की दिशा में जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उसी के रूप में यह विकसित भारत यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज गरीब कल्याण योजनाओं से पिछले साढ़े 9 साल में ही देश का नक्शा बदलता दिखाई दिया है।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सूरजपाल राणा, प्रदीप चौहान, अरुण बिसोया, सुनीता शर्मा, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गिरजा सिंह, महेश अवना, गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, तन्मय शंकर, सरफज़ऱ् अली, सुचित्रा कक्कड़, ओम यादव, शिवंश श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, अनु चौधरी, विवेक सहित जिला व मंडल के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।