
Noida News : नोएडा। सोमवार का दिन कुछ लोगों के लिए आज ब्लैक मंडे साबित हो गया। मौत ने उन पर ऐसा झपट्टा मारा कि देखते ही देखते सबकुछ बदल गया। चार लोगों पर मौत ने पंजा मारा तो चारों मौत के साथ खीेंचते चले गए।
थाना कासना क्षेत्र के घंघोला गांव के पास महिंद्रा पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में बाइक फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मूल रूप से सलेमपुर गुर्जर निवासी युसूफ अपने साथी कुलदीप के साथ बीती रात्रि बाइक से जा रहा था। बाइक कुलदीप चला रहा था जैसे ही उनकी बाइक घंघोला से खेरली गांव के रास्ते पर पहुंची तो पीछे से तेज गति में आ रही आम से लदी महिंद्रा पिकअप गाड़ी के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युसूफ गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कुलदीप को मामूली चोटें आई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना कासना पुलिस ने घायल यूसुफ को उपचार के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के सेक्टर-145 में तेज गति में बाइक पर आ रहे आलोक कुमार संतुलन खो बैठे बाइक फिसलने के कारण आलोक कुमार सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सडक़ हादसे में आलोक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई थी। आलोक कुमार मूल रूप से पटना देवरिया बिहार के रहने वाले थे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
देवला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि देवला गांव में राहुल नामक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राहुल पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने कई बार उससे उसकी परेशानी का कारण पूछा लेकिन उसने हर बार बात को टाल दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में कोट पुल पर गंग नहर में नहाने के दौरान डूबे एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम धनुवास उर्फ चक्रसेनपुर निवासी कपिल व दो अन्य साथी कोट पुल के पास नहर में नहा रहे थे। इस दौरान कपिल पानी के तेज बहाव में गहरे पानी में चला गया और डूब गया उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कपिल की तलाश शुरू कराई कोर्ट पुल से कुछ आगे कपिल का शव बरामद हो गया है। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। Noida News