Noida News : 15 दिनों में आएगी ब्लास्ट टेस्ट की रिपोर्ट
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:33 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:33 AM
Noida: नोएडा। कल सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमरोल्ड कोर्ट स्थित एपेक्स टावर में किए गए ब्लास्ट टेस्ट की रिपोर्ट करीब 15 दिनों के अंदर मिल जाएगी। यह रिपोर्ट आईआईटी चेन्नई तैयार कर कर सौंपेगी। कल ब्लास्ट टेस्ट के दौरान यह टीम भी मौके पर मौजूद थी।
यह जानकारी टावर को विस्फोट करके जमींदोज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की कंपनी एडफिश इंजीनियरिंग कंपनी के इंडिया हेड उत्कर्ष मेहता ने दी है।
श्री मेहता ने बताया कि टेस्ट ब्लास्ट का मुख्य उद्देश्य ब्लास्ट के दौरान होने वाले कंपन की तीव्रता, टॉवर की मजबूती तथा उसमें प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक की मात्रा का परीक्षण तथा वायु एवं ध्वनि प्रदूषण का आकलन करना है। रविवार को हुए टेस्ट ब्लास्ट रिपोर्ट से पता चलेगा कि टावर को ब्लास्ट करने में कितना विस्फोटक लगाया जाएगा।
बता दें कि पत्रकार वार्ता के दौरान उत्कर्ष मेहता ने मीडिया को बताया था कि 22 मई को ट्विन टावर के ब्लास्ट करने के लिए करीब 2500- 3000 किलो विस्फोटक लगने की उम्मीद है। लेकिन अब इसका सही आंकलन टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। एडिफिस कंपनी की विस्फोटक विशेषज्ञ कंपनी जेट डिमोलिशन के प्रबंध निदेशक जो ब्रिंकमैन ने बताया कि टिवन टॉवर का निर्माण अपेक्षाकृत काफी मजबूत है। इसको विस्फोट करने के लिए अधिक मात्रा में विस्फोटक की आवश्यकता होगी।
नोएडा प्राधिकरण के चीफ आर्किटेक्ट प्लानर (सीएपी) इस्तियाक अहमद ने बताया कि रविवार को बेसमेंट के 5 पिलर्स तथा 13वीं मंजिल के एक पिलर में अलग-अलग मात्रा में विस्फोटक लगाया गया था। विस्फोट के दौरान कुछ पिलर चिटक गए तथा कुछ ज्यादा छतिग्रस्त हो गए। ऐसी स्थिति में अब इस मामले में सही आंकलन करके विस्फोटक की मात्रा तय की जाएगी।