
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा में सोरखा गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय बाबूराम यादव की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नोएडा के सोरखा गांव में लगाए गए शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वर्गीय प्रधान बाबूराम यादव के सुपुत्र एवं समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष अजब सिंह प्रधान ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की स्मृति में प्रत्येक पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है। रविवार को सोरखा गांव में लगाए गए पहले रक्तदान शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके।
इस मौके पर उपस्थित सपा नोएडा महानगर के महासचिव विकास यादव ने कहा कि परिजनों द्वारा स्वर्गीय बाबूराम प्रधान की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय सराहनीय है। इस तरह के शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध करा कर उनकी जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर शिवम यादव, विशाल यादव, डब्बू गुप्ता, मांगेराम यादव, बंटी यादव, कालू यादव, हिमांशु शर्मा, पप्पन खान, अमन खान, मनोज प्रधान, अजीत प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे। Noida News