Noida News: नोएडा सेक्टर-56 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगा रक्त, नेत्र, अंगदान मेला
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:24 AM
Noida News :अंजना भागी/ नोएडा सेक्टर-56 लक्ष्मी नारायण मंदिर, द्वारा 17/09/2023, रविवार के दिन मंदिर परिसर में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन व भारत के चंद्रमा पर चन्द्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता के उपलक्ष्य में रक्त, नेत्र, अंगदान मेला का आयोजन किया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर दवार लगाया यह 15 वां शिविर था।
एम्स, नई दिल्ली की टीमें आंखों और अंगों के दान पंजीकरण के लिए आई थी
रक्त दानियों दवारा इस महादान को लेने के लिए भारतीय सेना , एम्स, पीजीआईसीएच, व ज़िला हॉस्पिटल, की टीमें आईं थीं व नेत्र एवं अंग दान के लिए एम्स की टीम आईं थीं । इस नेक काम के लिए रक्तदाताओं में बहुत उत्साह था। मंदिर टीम भी इसको मेला स्वरूप ही आयोजित करता है जहां रक्त दानियों के लिए हरप्रकार के भोजन चाय जूस की व्यवस्था रहती है। यहाँ राहुल सबभरवाल जैसे युवा भी हैं जिनकी आयु अभी 30 वर्ष नहीं पर वे रक्त दान 30 वीं बार कर रहे थे। कल भी इस शिविर को 151 यूनिट रक्त दान किया गया। बरसात की आशंका के बावजूद दानियों में पूरा उत्साह था। इसके अलावा भी लगभग 40 रक्त दाताओं को फिर आने के लिए कहा गया। 55 दाताओं ने अपने नेत्रों और अंगों को दान करने का संकल्प लिया। एम्स, नई दिल्ली की टीमें आंखों और अंगों के दान पंजीकरण के लिए आई थी। समग्र गौतमबुद्धनगर जिले में, यह एकमात्र ऐसा शिविर है, जहां नोएडा के दाता एक ही शिविर में एक साथ रक्त दान करते हैं।
Noida News
दाताओं और स्वयंसेवकों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए, कई गणमान्य लोगों ने शिविर का दौरा किया। जिसमें प्रमुख डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा , सीएमओ, नोएडा, सुशील चौधरी ( अध्यक्ष, आई॰केअर अस्पताल), अशोक श्रीवास्तव (नवरत्न फाउंडेशन), सुकान्तशुक्ला (धर्म पाल सत्यपाल ग्रुप ), महेश अग्रवाल , सैक्टर 55 से करन अनिजा व अन्य लोग इस शिविर के साक्षी बनें। आयोजको ने हृदयपूर्वक सभी दाताओं, प्रायोजकों, भारतीय सेना, एम्स, जिला अस्पताल, व पीजीआईसीएच, की टीमों का आभार व्यक्त किया।