
Noida News : (चेतना मंच)। नोएडा एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 2 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना एक्सप्रेसवे के क्षेत्र के सेक्टर-98 के पास नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहे इटावा निवासी जयराम पुत्र धनपाल को तेज गति में आ रहे ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जयराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, थाना फेज-2 क्षेत्र के एनएसईजेड रेड लाइट के पास तेज गति में आ रही जेसीबी के चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई गंभीर रूप से घायल हरिमोहन व उसके साथी को उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरिमोहन की मौत हो गई। थाना प्रभारी बताएगी सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बादलपुर क्षेत्र के मरीपत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि मारीपत रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर जॉन समाना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान बुलंदशहर निवासी रतन सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रतन सिंह रेल विभाग में अस्थाई कर्मचारी था आज सुबह ट्रेन से मारीपत रेलवे स्टेशन पर उतरा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के भेज कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। Noida News