नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का शव आज सुबह घर के पास पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सेक्टर 24 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह चौड़ा रघुनाथपुर गांव से सूचना मिली एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड से उतार कर उसकी पहचान रामवीर चौहान (28 वर्ष) पुत्र धर्मवीर चौहान निवासी निकट आर.डी. पब्लिक स्कूल चौड़ा गांव के रूप में की है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था और उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।