Noida News: दोस्त के इंतजार में खड़े बीपीओ कर्मी को लूटा
Noida News:
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:11 PM
Noida News: बेखौफ बदमाश भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। बरौला स्थित हनुमान मंदिर के पास अपने दोस्त का इंतजार कर रहा बीपीओ कर्मी बदमाशों का शिकार हो गया। हथियारबंद बदमाशों ने उससे बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।
Noida News: रणधीर कुमार बीपीओ कंपनी में काम करते हैं
Noida News: मूल रूप से जिला चंदौली निवासी रणधीर कुमार पेसिफिक बीपीओ कंपनी में कार्यरत हैं। वह सेक्टर-66 मामूरा गांव के एक पी जी में रह रहे हैं। रणधीर कुमार 7 अगस्त की रात्रि को अपने दोस्त से मिलने के लिए बरौला स्थित हनुमान मंदिर आए थे। वह मंदिर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। रणधीर कुमार के मुताबिक इस दौरान तीन बदमाश उनके पास आए बदमाशों ने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक को लूट कर मौके से फरार हो गए।
Noida News: बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास
पीडि़त के मुताबिक उसने डॉयल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
Noida News : लापरवाह पुलिस कर्मियों को लेकर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का सख्त एक्शन, दी ये सजा