Noida News : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सेक्टर-46 स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ केंद्र ने गार्डनिया ग्लोरी क्लब, सेक्टर 46 में एक भव्य और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ सेक्टर-45, 46, 47, 48, 51, 15 और अन्य क्षेत्रों से 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
ये लोग रहे शामिल Noida News
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एस.के. श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आईएएस और पूर्व प्रमुख सचिव आर.के. सिंह, सेवानिवृत्त प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. बी.पी. त्यागी, पूर्व निदेशक आईओसी और गेल जॉइंट वेंचर पंकज माथुर, प्रमुख आयकर वकील अरुण कुंद्रा शामिल थे। ब्रह्मा कुमारीज़ की ओर से बीके सोनिका, बीके रितु, बीके रेनू, बीके वर्निका और वरिष्ठ राजयोगिनी शिक्षिका बीके कीर्ति ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। बीके सोनिका और बीके वर्निका ने एक संवादात्मक सत्र में आंतरिक शक्तियों को पुन: प्राप्त करने पर प्रकाश डाला।
राजयोगिनी बी.के. कीर्ति ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। बल्कि यह सभी आत्माओं के बीच पवित्रता और प्रेम के बंधन का प्रतीक है। मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के महत्व पर जोर देते हुए दिव्य सुरक्षा, कर्तव्य और ईश्वर और भक्तों के बीच के बंधन के सिद्धांतों की चर्चा की, जैसा कि प्राचीन ग्रंथों में वर्णित है। उन्होंने लॉर्ड टेनीसन के उद्धरण का हवाला देते हुए कहा, ‘स्वयं की श्रद्धा, आत्मज्ञान, आत्म-नियंत्रण। ये तीन ही जीवन को सर्वोच्च शक्ति की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान, डॉ. त्यागी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बताया कि ओम का कंपन पारासंपैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है, मस्तिष्क के फ्रंटल कोर्टेक्स को विकसित करता है जिससे शांति मिलती है। उन्होंने लोगों को सोते समय मोबाइल फोन के उपयोग से दुष्परिणामों के बारे में भी चेतावनी दी। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।