लोकसभा चुनाव व संगठन विस्तार को लेकर 'आप' में मंथन
Noida News
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 11:31 PM
Noida News (चेतना मंच)। आम आदमी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई की मासिक बैठक जिला प्रभारी सी एम चौहान की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय सेक्टर-18 नोएडा पर जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा हुई इस दौरान जिला महासचिव राकेश अवाना, संजय चेची चेयरमैन विलासपुर, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव कोषाध्यक्ष अनिल चेची जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, प्रवीण धीमान यूथविंग जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया,जिला सचिव विजय श्रीवास्तव,दादरी नगर अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी जिला सचिव केशव उपाध्याय दादरी विधानसभा के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा अफजल चौधरी,एडवोकेट प्रणब त्यागी,रणवीर सिंह मंगत,आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जालसाज ने महिला को लगाया चूना
नोएडा में एलआईसी के पैसे लौटाने के नाम पर जालसाज ने एक महिला को 27 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीडि़ता ने थाना सेक्टर-126 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जेपी अस्पताल में कार्यरत रितु शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 12 अक्टूबर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दीपक शर्मा बताते हुए कहा कि उसे उसके पापा के एलआईसी के 13000 रुपये देने हैं। इन पैसों को वह उसके खाते में ट्रांसफर कर रहा है। कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति ने उन्हें 10000 रुपये भेजे जाने का टैक्स मैसेज किया इसके कुछ देर बाद उसने 30000 रुपये भेजे जाने का टैक्स मैसेज किया।
Noida News in hindi
बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते में कोई भी धनराशि ट्रांसफर नहीं हुई
रितु शर्मा के मुताबिक थोड़ी देर बाद उक्त व्यक्ति का फिर फोन आया और उसने बताया कि गलती से उनके अकाउंट में 27 हजार रुपए ज्यादा पैसे चले गए हैं। जालसाज द्वारा भेजे गए टेक्स्ट मैसेज पर विश्वास करते हुए उन्होंने बिना बैंक बैलेंस चेक किये 27000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने जब अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके खाते में कोई भी धनराशि ट्रांसफर नहीं हुई थी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।