
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टरी-126 में एक महिला ने अपने पति सहित आठ ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि पति व उसके परिजन उस पर मायके से फ्लैट दिलवाने तथा कार लाने का दबाव डाल रहे थे।
मूल रूप से देहरादून की रहने वाली आंचल स्नेही पुत्री सुरेश कुमार स्नेही शाहपुर गांव में रह रही है। आंचल स्नेही ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व लखनऊ निवासी रवि सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने खासा दान दहेज दिया था लेकिन ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे।
रवि सिंह व उसके परिजन उस पर अक्सर मायके वालों से फ्लैट दिलवाने तथा कार लाने का दबाव डाल रहा थे। उसके इंकार करने पर उसके साथ आए दिन मारपीट कर उसे उत्पीडि़त किया जाता था।