
Noida News (अरूण सिन्हा)। दादरी नगर पालिका के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल, आम आदमी पार्टी समेत नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। समाजवादी पार्टी को छोडक़र किसी भी दल का प्रत्याशी अथवा निर्दलीय प्रत्याशी 3953 से अधिक वोट हासिल नहीं कर सका।
बता दें कि 11 मई को हुए मतदान में कुल 49335 वोट पड़े थे। यानि 51.93 फीसदी मतदान हुआ था। जिसमें भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने 22240 मत हासिल किए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अयूब मलिक को 16484 वोट मिले।
इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार शर्मा को 1147, राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी आजाद मलिक को 559, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह को 3953, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रीता भाटी को 293, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी साबुद्दीन को 27, निर्दलीय प्रत्याशी कालूराम को 1021, कैलाश कुमार को 127, जगभूषण गर्ग को 464, राजूदेव सागर को 213 तथा रिजवाना को 401 वोट मिले थे। इस दौरान नोटा के खाते में 131 वोट डाले गए।
आपको बता दें कि वर्ष 2017 के चुनाव में भी 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी जिसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा। इस बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गयी।