अचानक नोएडा के अस्पताल में पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, मची हलचल Noida News
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:46 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती अचानक नोएडा के एक अस्पताल में पहुंच गई। उनके आने से से डीएनडी से लेकर अस्पताल तक हलचल तेज हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए। आपको यह भी जानना चाहिए कि अचानक नोएडा क्यों आई बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती।
Noida News
सेक्टर 19 के अस्पताल में मायावती
आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती नोएडा के सेक्टर 19 में स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में अचानक पहुंच गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि बहन जी अस्पताल में अपनी भाभी विचित्र लता का हालचाल जानने के लिए आई हैं। विचित्र लता मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की धर्मपत्नी है। इन दिनों बीमार होने के कारण वें नोएडा के सेक्टर 19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में भर्ती हैं।
इंडो गल्फ अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. एस कुमार व न्यूरोलोजिस्ट डा. नवदीप से बातचीत करके सुश्री मायावती ने अपनी भाभी के स्वास्थ्य कि विषय में विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान उनके भाई आनंद कुमार व भतीजे आकाश कुमार भी उनके साथ रहे। भाभी का हालचाल जानने के बाद सुश्री मायावती डीएनडी मार्ग से दिल्ली रवाना हो गई। Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।