Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में Air India में बतौर क्रू मेंबर तैनात एक युवक को सरेराह गालियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया गया। नोएडा में दिन दहाड़े इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, जिससे पुलिस और आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-104 में स्थित एक जिम में जिम करने के लिए युवक सूरजभान की शुक्रवार की दोपहर उस समय सरेराह हत्या कर दी गई, जब वह जिम करने के बाद अपनी कार में बैठकर प्रोटीन का सेवन कर रहा था। अचानक से दो बदमाश आए, जिनमें से एक ने हवाई फायरिंग की और दूसरे ने सूरजभान पर ताबड़तोड़ गालियां चला दी। करीब पांच राउंड गोलीबारी की गई। मृतक सूरजभान एयर इंडिया में क्रू मेंबर था। पुलिस को आशंका है कि गैंगवार में सूरजमान की हत्या की गई है।
नोएडा पुलिस के मुताबिक, मृतक नोएडा के लोटस पनास सोसायटी में रहता था और मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था। सूरजभान एयर इंडिया में क्रू मेंबर था। सूरजमान शादीशुदा था और उसके चार साल की बच्ची भी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सूरजमान दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान का छोटा भाई है।
वर्ष 2022 में बाहरी दिल्ली में हुए डबल मर्डर के मामले में गैंगस्टर प्रवेश मान दिल्ली की जेल में बंद है। मृतक के परिजनों ने बड़े भाई प्रवेश मान से बदला लेने के लिए सूरजमान की हत्या की आशंका जताई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में संपर्क साधा है। पुलिस प्रवेश मान के गैंग की कुंडली और दुश्मनी को खंगालने में जुटी है।