नोएडा में ई-रिक्शा वाले की दबंगई, जरा से विवाद पर दूसरे चालक के घोंपा चाकू
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:04 PM
Noida News : नोएडा के झुंडपुरा गांव के मंदिर के पास दो ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। वाद-विवाद के बाद एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे के पेट में चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
क्या है पूरी घटना? Noida News
नोएडा के सेक्टर -8 बांस बल्ली निवासी अखिलेश कुमार पांडे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। 6 अगस्त की शाम को वह अपने ई रिक्शा से झुंडपुरा स्थित मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसका ई-रिक्शा एक अन्य ई-रिक्शा से हल्का सा टच हो गया। इस बात को लेकर ई रिक्शा चालक वाद-विवाद करने लगा।
वाद विवाद के दौरान ई-रिक्शा चालक शिवकुमार ने धारदार हथियार निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया। वह लहू लुहान होकर सडक़ पर गिर गया। उसे खून से लथपथ देखकर शिवकुमार मौके से फरार हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।