Noida News: दबंग महिला की दबंगई, सुरक्षा कर्मियों से मारपीट और गाली गलौच
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:29 PM
Noida News: (चेतना मंच)। संप्रति सिविटेक सोसायटी में गार्डों से झगड़े के बाद गिरफ्तार की गई दबंग महिला ने जमानत पर छूटने के बाद दोबारा गार्डों के साथ जमकर मारपीट की। गार्डों की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सोसायटी के प्रवेश द्वार पर गार्डों द्वारा रजिस्टर में एंट्री करने की बात कहने पर गुस्साई महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी।
Noida News
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि संप्रति सिविटेक सोसायटी में रहने वाली अमृता शर्मा का गुरुवार को सोसायटी के गार्डों से वाद विवाद हो गया था। अमृता शर्मा को गार्डो ने गेट पर एंट्री के लिए रोक लिया था। गार्डों द्वारा की गई पूछताछ से गुस्साई महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज व मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-113 पुलिस महिला व गार्डों को थाने ले आई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चला कि महिला ने गार्डों के साथ मारपीट की है। इस पर उसके खिलाफ शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई कर की गई। महिला को इस मामले में जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद अमृता शर्मा शर्मा फिर अपनी सोसायटी पहुंची और गार्डों के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगी।
महिला के हंगामे व मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस संप्रति सिविटेक सोसायटी पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला के खिलाफ सिक्योरिटी एजेंसी के मैनेजर प्रदीप चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस दबंग महिला द्वारा जमानत पर छूटने के बाद दोबारा गार्डों के साथ मारपीट करना पूरी सोसायटी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।