नोएडा शहर में पकड़े गए बंटी और बबली, बने चर्चा का विषय
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:46 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:46 AM
Noida News : कुछ साल पहले आई एक चर्चित फिल्म बंटी और बबली आपको जरूर याद होगी। अब नोएडा में बंटी और बबली की जोड़ी सामने आई है। नोएडा के बंटी तथा बबली को नोएडा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा में पकड़े गए बंटी और बबली का कारनामा पूरे नोएडा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Noida News
क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि बुधवार को नोएडा कमिश्नरी पुलिस के तहत आने वाले नोएडा के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने एक एमबीए (MBA) पास युवक तथा बी-टेक पास युवती को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक तथा युवती अपने आपको पति-पत्नी बता रहे हैं। पुलिस को उनके शादीशुदा होने पर शक है। नोएडा पुलिस द्वारा पकड़े गये युवक का नाम मनोज मिश्रा (बंटी) तथा युवती का नाम आकांक्षा मिश्रा (बबली) है। ये बंटी तथा बबली नोएडा में फर्जी कंपनी खोलकर देश भर के लोगों से ठगी कर रहे थे। इस बंटी व बबली की जोड़ी ने नोएडा समेत पूरे देश के 500 से भी अधिक लोगों से करोड़ रूपये की ठगी की है।
कैसे ठगते थे बंटी तथा बबली
नोएडा के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने शातिर ठग मनोज मिश्रा तथा आकांक्षा मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नोएडा के सेक्टर-63 के थाने के थाना प्रभारी के हवाले से नोएडा पुलिस के एडीसीपी हदेश कठेरिया ने बताया कि जालसाजों ने कमीशन व फायदे का झांसा देकर ठगी की वारदात की थी। कोतवाली सेक्टर- 63 पुलिस के मुताबिक एमबीए पास मनोज मिश्रा और बीटेक कर चुकी अकांक्षा मिश्रा ने नोएडा में द हब सॉल्यूशन नामक कंपनी बनाई थी। कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया गया था। जिसमें फ्लिपकार्ट पर सेलर अकाउंट बनाकर आसानी से लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। विज्ञापन को देखकर दिल्ली समेत एनसीआर व अन्य राज्यों के लोगों ने आरोपियो से संपर्क किया।
आरोपियों ने फ्लिपकार्ट कंपनी पर पीडि़तों के सेलर अकाउंट बनाया। जालसाजों ने पीडि़तों को आईडी भेज दी। इसके बाद सेलर अकाउंट खोलकर अतिरिक्त मुनाफे का झांसा देकर एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक हर व्यक्ति से ठगी कर ली। पीडि़त जब सेलर अकाउंट से कारोबार करने के लिए सामान मंगवाते थे तब आरोपी सामान कैंसिल करा देते थे। रिफंड के पैसे आरोपियों के पास आ जाते थे। जब पीडि़त मनोज और अकांक्षा से रिफंड के पैसे मांगते थे तब उन्हें क्रेडिट नोट का झांसा देकर 30 से 45 दिन का समय लेते थे।
क्या होता है सेलर अकाउंट
फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट बेचने के लिए फ्लिकार्ट सेलर के तौर पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यहां बिजनेस और प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी और कागजात की कई जानकारी देनी होती है। इसके लिए बैंक अकाउंट, पहचान पत्र, ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक स्टेटमेंट आदि देने होते हैं।
करते थे ठगी पर ठगी
किसी भी उत्पाद या सेवा प्रदान करने में कंपनी के विफल रहने पर कंपनी की तरफ से क्रेडिट नोट जारी किया जाता है। इसमें पेमेंट के लिए 30 से 45 दिन का समय लिया जाता है। जालसाज पहले पीडि़ों से ठगी करते थे। बाद में जब रिफंड के पैसे वापस करना होता था तब उन्हें क्रेडिट नोट देकर 30 से 45 दिन में कंपनी की तरफ से रकम वापस आने का झांसा देते थे। इस 30 से 45 दिन के भीतर फिर से उन्हीं पीड़ितों के साथ फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर कर ठगी करते थे। Noida News