बड़ी खबर : व्यापारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या
Bihar News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:05 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नोएडा के सेक्टर 47 में रहने वाले चीनी व्यापारी ने अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में नोएडा पुलिस को पता चला है कि व्यवसाई पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर 49 प्रभारी अनुज सैनी ने बताया कि सेक्टर 47 के डी ब्लॉक में अनिल कपूर 56 वर्ष अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात्रि वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन तुरंत दौड़कर अनिल कपूर के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़े हुए थे। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि चीनी व्यापारी अनिल कपूर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने का कोई ठोस कारण भी परिजन नहीं बता पा रहे हैं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।