Noida News : अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान, एक वाहन सीज
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:01 AM
Noida : नोएडा । जिला अधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर विगत दिवस देर रात्रि सघन संयुक्त अभियान संचालित किया गया। संयुक्त अभियान टीम में उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, जिला खनन अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष नॉलेज पार्क 1 के द्वारा गहन चेकिंग करते हुए 10 वाहनों की विगत दिवस देर रात्रि 11 बजे चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन अवैध खनन परिवहन करते हुए पाया गया। संबंधित वाहन को नॉलेज पार्क 1 थाना में सीज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी जिला खनन अधिकारी निर्मल सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं अवैध खनन परिवहन को लेकर आगे भी जिलाधिकारी के निर्देश पर निरंतर स्तर पर यह अभियान जनपद में संचालित रहेगा और यदि कोई भी व्यक्ति अवैध खनन एवं अवैध खनन परिवहन करते हुए पाया गया तो उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।