सफाईगिरी और नो थू-थू अभियान से शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:10 AM
Noida News : नोएडा शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण इन दिनों अभियान चला रहा है। नोएडा में सफाईगिरी और नो थू-थू अभियान चलाकर शहर को साफ व सुंदर बनाया जा रहा है। शनिवार को सेक्टर 15 और 135 में एक विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कई इलाकों में दिया स्वच्छटता की संदेश
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. शहर को पहले पायदान पर खड़ा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। शनिवार को अभियान के दौरान सेक्टर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सफाई की गई। अभियान में शामिल लोगों ने न केवल सड़कों और पार्कों की सफाई की, बल्कि आसपास के इलाकों में भी स्वच्छता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली और एक बैनर पर हस्ताक्षर करके स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की।
कई मेट्रो स्टेशन के आसपास की गई सफाई
सेक्टर-15 एवं 135 में सफाईगिरी अभियान के तहत प्राधिकरण के अधिकारी व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं नागरिकों ने बढ़-कर कर हिस्सा लेते हुए सेक्टर के विभिन्न हिस्सों को साफ कर स्वच्छता की शपथ ली। उधर नो थू-थू अभियान भी चलाया गया। जिसके तहत प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सेक्टर-18 स्थित सावित्री मार्केट व सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के आसपास सफाई करवाई गई। यहां पान व गुटखा थूककर फैलाई गई गंदगी को भी साफ करवाया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में थूकने पर रोक लगाना है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।