Noida News (चेतना मंच)। सवेरा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के लिए जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन राष्ट्रीय केमिकल्स एवम फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) के सहयोग से गांव बरौला में आयोजित किया गया। इसके लिए सवेरा फाउंडेशन द्वारा घर-घर सर्वे और जागरूकता के पश्चात 400 महिलाओं की मुफ्त जांच AIIMS और अन्य प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के डॉक्टर की सुपरविजन में की गई।
Noida News in hindi
इस अवसर पर महिलाओ को कैंसर के अतिरिक्त अन्य बीमारियों के लिए भी सलाह प्रदान की गई और सभी लाभार्थी महिलाओं को एक वर्ष के लिए निशुल्क सैनेट्री पैड भी वितरित किए गए। सभी लाभार्थी बीपीएल श्रेणी के थे।
यह पूरा प्रोग्राम विख्यात डॉ. वीना गुप्ता, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, रेडियोथेरेपी, सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली की देखरेख में आयोजित किया गया।
डॉ. शुभेंद्र ने महिला लाभार्थियों को इस गंभीर बीमारी के लक्षण बचाव व निदान से अवगत कराया। सवेरा फाउंडेशन की सचिव तृप्ति सक्सेना ने राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस सी मुदगेरीकर और आरसीएफ का इस शिविर को आयोजित करने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।