Noida News : परांठा न देने पर कैंटीन संचालक को गोली मारकर की हत्या
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 04:26 AM
नोएडा । थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत एनआरआई सिटी में एसआर फूड के नाम से कैंटीन चलाने वाले युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । घटना देर रात्रि की है। दुकान बंद करने के दौरान दो युवक समय पराठे की मांग कर रहे थे। जब कैंटीन मालिक ने कहा कि दुकान बंद हो गई है, तब उनसे वाद-विवाद हो गया।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआरआई सिटी ग्राउंड फ्लोर पर एसआर फूड के नाम से कैंटीन चलाने वाले कपिल (30 वर्ष) पुत्र नेत्रपाल मूलनिवासी हापुड़ को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उन्हें यथार्थ अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया है। और खुद थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी गई है। उन्होंने बताया कि जब वाद- विवाद हुआ तो पुलिस वहां पहुंची थी और पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए थे। इसके बाद आरोपी फिर वापस आए और परांठे की मांग की तो कैंटीन मालिक ने कहा कि परांठे की ऑन लाइन सप्लार्ई है यहां से नहीं मिलता। इसकेबाद दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई तथा आरोपियों ने कैंटीन संचालक को गोली मार दी।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जिन बदमाशों से झगड़ा हुआ उनकी पहचान आकाश और योगेन्द्र के रूप में हुई। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।