
Noida News (चेतना मंच)। फर्नीचर के वेयरहाउस से केयरटेकर का बेटा व उसके साथी लाखों रुपये का फर्नीचर उठाकर ले गए। इस संबंध में 3 लोगों के खिलाफ थाना 1 वन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रॉयल ऑक के मैनेजर दीपक राम ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 1 के वेयर हाउस में अपना फर्नीचर रखा हुआ है। इस वेयरहाउस की देखरेख केयरटेकर सुमन पाल द्वारा की जाती थी। गत 18 अप्रैल को बिल्डिंग के मालिक ने उन्हें बताया कि केयरटेकर का बेटा शिवम अपने साथियों के साथ काफी सामान गाड़ी में भरकर ले गया और इमारत का मुख्य द्वार खुला छोड़ कर चला गया हैं। इस सूचना के आधार पर जब वह वेयरहाउस पहुंचे तो उन्हें पता चला कि तकरीबन 7 से 8 लाख रुपए का सामान आरोपी अपने साथ ले गए हैं। इस संबंध में उन्होंने शिवम, गगन और मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित वाजिदपुर गांव से चोर दो लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से नौहझील मथुरा निवासी नीरज शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर-135 स्थित ग्राम वाजिदपुर में धीर सिंह चौहान के मकान में किराए पर रह रहा है। गत 13 जून को वह अपने भाई देवकीनंदन शर्मा के साथ कमरे में सो रहा था। ज्यादा गर्मी होने के कारण उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला रखा था। सुबह जब वह सो कर उठे तो उन्हें कमरे से अपने दोनों लैपटॉप गायब मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News