Noida News : चेयरमैन और पूर्व ईओ के बीच हुई मारपीट का मामला
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:04 AM
नोएडा। थाना सेक्टर-24 के अंतर्गत सेक्टर-11 स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में खोड़ा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रीना भाटी और पूर्व अधिशासी अधिकारी के बीच हुई जमकर मारपीट की जांच मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू कर दी है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। वही रीना भाटी के देवर योगेश भाटी तथा भाई अनिल भाटी, अनिल रावत, तथा छह /सात अन्य के खिलाफ कृष्ण कुमार भड़ाना ने मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं रीना भाटी का आरोप है कि वह अपने देवर और भाई के साथ सेक्टर 11 स्थित नेहरू युवा केंद्र में एक रिसेप्शन पार्टी में पहुंची। समारोह में खोड़ा नगरपालिका के पूर्व अधिकारी तथा वर्तमान में बुलंदशहर गुलावटी नगर पालिका परिषद में तैनात कृष्ण कुमार भड़ाना समर्थकों के साथ वहां पहुंचे रीना भाटी का आरोप है ,कि बाहर निकलते समय भड़ाना ने उनसे अभद्रता की। और मारपीट की ,इतना ही नहीं अनिल को पिस्टल से मारकर घायल कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ कृष्ण कुमार का आरोप है कि रीना भाटी के भाई तथा देवर व 6-7 अन्य ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने कृष्ण कुमार की तहरीर पर रीना भाटी, योगेश भाटी, अनिल रावत व 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं रीना भाटी की तहरीर पर कृष्ण कुमार व चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।