Noida News: CBI व क्राईम ब्रांच का अधिकारी बन ठग रहे हैं जालसाज
Noida News:
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:05 AM
Noida News: (चेतना मंच) पार्सल में ड्रग्स व प्रतिबंधित सामान मिलने पर कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग बकायदा सीबीआई, क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन कर लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके अकाउंट को साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है पीडि़त ने थाना सेक्टर-39 में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Noida News: स्काइप पी वीडियो कॉल से हुई बात
सेक्टर 108 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गत 29 जुलाई को है उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह ब्लू डार्ट कंपनी से बात कर रहा है और उनके द्वारा भेजे गए कोरियर में अवैध समान मिला है। फोनकर्ता ने बताया कि वह उनके काल को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर रहा है। इस दौरान स्काइप पी वीडियो कॉल में संदीप राव नाम के एक व्यक्ति ने अपना आई कार्ड दिखाते हुए उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त बताया। संदीप राव ने बताया कि वह कॉल को सीबीआई में ट्रांसफर कर रहा है।
Noida News: अकाउंट से 99538 रूपये निकाल लिए
इस दौरान उसने उसके आधार कार्ड बैंक खातों की डिटेल ले ली। डिटेल लेने के बाद यूपीआई के माध्यम से उनके अकाउंट से 99538 रूपये निकाल ले गए। बैंक से मैसेज आने पर जब उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर हुए हैं।
पुलिस ने थाना सेक्टर-39 में जातक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ले रही है
Petrol-Diesel Price: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत, तुरंत करें चेक