
Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा में एक बेहद शातिर गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य राहगीरों से मोबाइल (Mobile) फोन लूटते हैं। फिर मासूम बनकर अपनी परेशानी का रोना रोते हुए किसी को भी लूटा हुआ फोन बेच कर फरार हो जाते हैं। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरी के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने एक गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इस गिरोह में 20 साल से लेकर 28 साल तक के युवक शामिल हैं। इस गिरोह के आधा दर्जन सदस्य बेहद शातिर हैं। नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस का कहना है कि यह गिरोह एक दर्जन से अधिक फोन लूट कर उन लूटे गए मोबाइल फोनों को भोले-भाले नागरिकों को बेचकर ठग चुका है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरी के मीडिया सेल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम गौरव पुत्र तेजवीर सिंह निवासी राधा कालोनी लालकुंआ गाजियाबाद तथा रिशव उर्फ छुट्टन पुत्र कालू सिंह निवासी कस्बा शिकारपुर जिला बुलंदशहर बताए हैं। सेक्टर-24 थाने की पुलिस का कहना है कि दोनों ही लुटेरे एक शातिर लुटेरे गिरोह के सदस्य हैं। उस गिरोह पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है। पकड़े गए दोनों शातिर लुटेरे पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से जमानत पर छूटते ही फिर वे अपना लूट का धंधा शुरू कर देते हैं। इस बार नोएडा के सेक्टर-24 की थाने की पुलिस ने दोनों लुटेरों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है। इनके कुछ साथी अभी भी फरार हैं। उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
आपको बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। लुटेरों का एक पूरा गिरोह मोबाइल फोन लूटने के बाद अपनी मजबूरी बताकर किसी को भी लूट गया मोबाइल फोन बेच देता है। इस गिरोह में मासूम से दिखने वाले कुछ किशोर भी शामिल हैं। आमतौर पर उनकी दु:ख भरी फर्जी कहानी सुनकर कोई भी उनपर भरोसा कर लेता है और लूट का फोन खरीद लेता है। लूट का फोन खरीदने से पैसे तो बर्बाद होते ही हैं इज्जत भी चली जाती है। क्यों कि जब लूट का माल बरामद होता है तो जिसके पास से वह फोन बरामद हुआ है पुलिस उसी को पकडक़र जेल भेज देती है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।