
Noida News 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी' यह वाक्य लिखे हुए साइन बोर्ड आपने अक्सर सड़कों लगे देखे होंगे। अब बात सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी से काफी आगे निकल गई है। आपके आसपास इतने ठग, चोर व डकैत घूम रहे हैं कि कब आप लूट जाएंगे और आपको पता भी बहुत देर से चलेगा इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। इसी प्रकार की एक घटना नोएडा के सेक्टर 62 मेर्टों स्टेशन पर घटित हुई। यहां एक यात्री 4 लाख 72 हजार रुपये लुटा बैठा। वह जरा सा सावधान रहता तो इतनी बड़ी घटना से बच सकता था।
आपको बता दें कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन की है। सेक्टर 58 थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुआ यह कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन पर चोरों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। मोबाइल फोन चोरी करने के बाद पीड़ित के अकाउंट से 4 लाख 72 हजार 848 रुपये निकाल लिए गए।
मूल रूप से ग्राम पखनपुर थाना नगीना बिजनौर निवासी मनोज कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 6 जून को वह सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन गया था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी जेब से फोन निकाल लिया। मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उसके अकाउंट से 472848 निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News