Noida News : नए संकल्प के साथ मनाया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस
भारत
चेतना मंच
06 Apr 2022 07:12 PM
Noida : नोएडा । आज नये जोश व संकल्प के साथ सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस उत्सव के साथ काफी धूमधाम से मनाया गया। इसी के साथ ही सप्ताह व्यापी सेवा कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। सुबह 9 बजे पार्टी के सभी पदाधिकारियों व व कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता तथा प्रभारी बसंत त्यागी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। 10 बजे पार्टी कार्यालय में बड़े एलईडी स्क्रीन पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। भाजपा के 8 मंडलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 7 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक यानी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर सामाजिक समरसता के तहत विभिन्न सेवा कार्यों का भी शुभारंभ कर दिया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के गन्ना शोध संस्थान के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र नागर, प्रभारी बसंत त्यागी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री तथा कार्यक्रम प्रभारी उमेश त्यागी, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, गिरिजा सिंह, युद्धवीर सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा, शहरी विकास मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, राजीव त्यागी, गिरीश कोटनाला, मुकेश प्रधान समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।