Noida News : सीईओ ने सुनी आम जनता की समस्याएं, पहुंचे सेक्टर-47 सामुदायिक केंद्र
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 10:53 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-47 स्थित सामुदायिक केंद्र में आम जनता की शिकायतें सुनीं। साथ ही उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को सभी शिकायतें नोट करने और उनका जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश भी दिया।
Noida News in Hindi
सेक्टरवासियों ने रखी कई तरह की समस्याएं
Noida News : बता दें कि सीईओ डॉ. लोकेश एम कई सेक्टरों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ ही आम लोगों की समस्याएं सुनने सेक्टर-47 के सामुदायिक केंद्र पहुंचे थे। सेक्टरवासियों ने उनके समक्ष स्ट्रीट लाइट, जल तथा सीवर, उद्यान, सिविल, अतिक्रमण, पार्कों के रखरखाव तथा आवारा जानवरों की परेशानियों सहित कई समस्या रखीं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीईओ ने अपने मातहत अधिकारियों को सभी शिकायतें नोट करने और उनका यथाशीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीईओ के साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) प्रभास कुमार, एसीईओ मानवेंद्र सिंह, एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, ओएसडी वंदना त्रिपाठी, जन स्वास्थ्य विभाग खंड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल के अलावा विद्युत एवं यांत्रिकी, उद्यान विभाग जल एवं सीवर तथा सिविल विभाग के अधिकारी तथा वर्क सर्किल तीन के प्रभारी मौजूद थे।
Bulandshahr Farmer: जैविक खेती से दुगनी होगी आय,पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किसान का दावादेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।