Noida News : नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुए विपिन कुमार मल्हन एवं वीके सेठ पैनल के सभी पदाधिकारियों को शनिवार को एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी योगेश आनन्द, राकेश कत्याल, अनिल अग्रवाल एवं श्रीमती झुमा विश्वास नाग द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शनिवार को नेाएडा के सेक्टर 6 के बी-110ए स्थित एनईए भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि इस बार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए फीस लगभग 80 प्रतिशत तक कम कर दी गई थी, परंतु फिर भी कोई अन्य पैनल मैदान में नहीं आया। ये उद्यमियों की एकता एवं हमारे पैनल के प्रति उद्यमियों के विश्वास का प्रमाण है, जिसे हम दिल से स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे पैनल की निर्विरोध जीत से अब हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम उद्योगों की बेहतरी के लिए शासन व प्रशासन के सहयोग से काम करते रहेगें। कहा कि हम पूर्व की भॉति अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थिति सभी उद्यमी बंधुओं का दिल से आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पैनल के सभी विजयी प्रत्याशियों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। कार्यक्रम में पैनल समर्थक उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।