
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सक्रिय रहने वााले सामाजिक कार्यकर्ता व ठेकेदार चौ. कुशलपाल कसाना (Ch. Kushalpal Kasana) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। श्री कसाना को राजेश पायलट महाविद्यालय Rajesh Pilot College) शकलपुरा (लोनी) का अध्यक्ष (chairman) बनाया गया है। विद्यालय के प्रांगण में हुए एक कार्यक्रम में कुशलपाल कसाना (Kushalpal Kasana) को राजेश पायलट महाविद्यालय शकलपुरा की प्रबंध कमेटी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
आपको बता दें कि गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में पडऩे वाले शकलपुरा गांव के पास बने राजेश पायलट महाविद्यालय (Rajesh Pilot College) की इस क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा है। इस महाविद्यालय को एनसीआर के प्रमुख महा विद्यालयों में गिना जाता है। महाविद्यालय के संचालन की पूरी व्यवस्था समाज द्वारा बनाई गई एक कमेटी करती है। इस कमेटी की हाल ही में हुई एक बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता व कसाना बिल्डर्स के नाम से कंपनी चलाने वाले ठेकेदार चौ. कुशलपाल कसाना Ch. Kushalpal Kasana को प्रबंध कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है।
[caption id="attachment_109666" align="aligncenter" width="892"]
Noida News[/caption]
इस चुनाव के बाद कमेटी की बैठक में बोलते हुए कुशलपाल कसाना (Kushalpal Kasana) ने कहा कि उनका भरपूर प्रयास रहेगा कि इस महाविद्यालय को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकें। महाविद्यालय के काम में गुणात्मक सुधार किए जाएंगे। यहां पढऩे वाले छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए हर तरह की सुविधा प्राप्त हो सके इसका भरपूर प्रयास किया जाएगा। उनको अध्यक्ष चुनने के लिए उन्होंने समाज का धन्यवाद करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।