Noida News : पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने जनसमस्याएं सुनी
The chairman of the Backward Classes Commission listened to the problems of the people
भारत
चेतना मंच
21 Oct 2022 05:26 PM
Noida News : नोएडा । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री डॉ लोकेश कुमार प्रजापति हरौला स्थित आयोग के कैंप कार्यालय पहुंचे तथा लोगों की जन समस्याएं सुनी।
Noida News :
इस मौके पर कैंप के प्रभारी तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश प्रजापति ने उनसे फेज-1 थाने पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही तथा उनको फर्जी केस में फंसाने की धमकी की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत करके दोषी कोतवाल के खिलाफ कार्यवाही करवाएंगे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के कई लोगों ने पुलिस तथा नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे उत्पीडऩ की भी शिकायतें की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सुरेन्द्र प्रजापति राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रमोद प्रजापति राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश, टेकचंद प्रजापति राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव, सुरेश कुमार प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति के बड़े बेटे विनीत प्रजापति जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा, देव प्रजापति आदि मौजूद रहे।