
Noida News : क्या आप कभी सोच सकते हैं कि नोएडा से 432 किलोमीटर दूर झांसी में खड़ी किसी कार का नोएडा में चालान काटा जा सकता है। जी हां, यह सच है। नोएडा 432 दूर झांसी में खड़ी एक कार कार का नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान काट दिया गया। चालान कटने का मैसेज आते ही कार स्वामी के होश उड़ गए। कार का यह चालान ओवरस्पीड में चलने पर हुआ है और चालान की राशि 2 हजार रुपये है। तीन दिन में इस जुर्माने को अदा करने की हिदायत दी गई है।
जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 49 निवासी अभिषेक सोनी के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इस मैसेज में उसकी कार का 20 हजार रुपये का चालान कटने का मैसेज था। यह मैसेज पढ़ते ही अभिषेक सोनी के होश उड़ गए। क्योंकि चालान यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड के कारण हुआ, जबकि उसकी कार नोएडा 432 किलोमीटर दूर झांसी में खड़ी है। यह माजरा अभिषेक और पुलिस की समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, अभिषेक सोनी मो ई चालान भेजने के साथ एक कार की तस्वीर भी भेजी गई है। अभिषेक की कार और चालान वाली कार की तस्वीर देखने के बाद पता चला कि एक ही नंबर की दो गाड़ियां चल रही हैं। दोनों गाड़ियां अलग-अलग ब्रांड की है। अब सवाल यह है कि दो गाड़ियों की एक नंबर प्लेट कैसे हो सकती है।
अभिषेक सोनी के अनुसार, वह 6 दिसंबर को अपनी गाड़ी लेकर झांसी के लिए रवाना हुए थे। उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। करीब छह दिनों तक वह रिश्तेदारों के साथ शादी समारोहों का आनंद लेते रहे। उन्हें पता नहीं था कि उनकी गाड़ी का नंबर का चालान हो गया है। उनके पैरों के नीचे से जमीन उस समय खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि उनकी कार के नंबर की दूसरी गाड़ी भी नोएडा में दौड़ रही है। जिस कार का चालान हुआ, वह उनका नहीं थी।
ठीक उसी नंबर की कार यमुना एक्सप्रेस पर ओवरस्पीड होकर दौड़ रही थी। दूसरी गाड़ी की तस्वीर कैमरों में कैद हो गई। उनकी कार का चालान 8 दिसंबर को हुआ था, उस समय वह झांसी में थे। उनकी गाड़ी भी झांसी की सड़कों पर चल रही थी। अभिषेक का कहना है कि उन्हें चिंता दूसरी गाड़ी के नंबर को लेकर है। कहीं इसका दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है।
अभिषेक ने बताया कि उन्हें फोन पर 14 दिसंबर को एम-परिवहन से चालान आया। नोटिस में बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीड के कारण उनका 2000 रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही उन्हें तीन दिन के भीतर चालान की राशि जमा करने की हिदायत दी गई है। नोएडा के थाना सेक्टर-49 प्रभारी ने बताया कि वह मामले की छानबीन करेंगे, अगर कुछ गलत मिला तो मुकदमा दर्ज करेंगे।