
Noida News : नोएडा (23 अगस्त 2023) । गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी के क्षेत्र में पडऩे वाले नोएडा शहर की पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत 23 दरोगा नए स्थान पर तैनात किए गए हैं। साथ ही एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही दो दर्जन सिपाही भी इधर से उधर तैनात किए गए हैं।
आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी को तीन जोन में बांटा गया है। सबसे प्रमुख व बड़ा जोन नोएडा शहर है। नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चन्द्र (DCP Harishchandra) ने पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए 23 दरोगाओं को नई तैनाती दी है। इनमें थाना एक्सप्रेसवे में तैनात जगदीप मलिक को सेक्टर-58 थाने की एनआईबी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। एक्सप्रेसवे थाने में ही तैनात नितिन कुमार जावला को नोएडा के सेक्टर-49 थाने की बरौला चौकी का इंचार्ज नियुक्ति किया गया है। सेक्टर-39 थाने में तैनात दरोगा संसार सिंह को सेक्टर-62 पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सेक्टर- 20 थाने में तैनात रहे अमित कुमार बालियान को गिझौड़ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरी की साइबर टीम में तैनात दरोगा राहुल कुमार को सोरखा पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है। सेक्टर-20 थाने में तैनात दरोगा दीनानाथ यादव को सेक्टर-113 थाने की पृर्थला चौकी का इंचार्ज बनाया है। इसी कड़ी में अनूप सिंह को थाना सेक्टर-39, करूणेश सिंह को थाना सेक्टर-34, प्रमोद कुमार को थाना सेक्टर-58, नवशीश को थाना सेक्टर-24, मिंटू चौधरी को थाना सेक्टर-26, अश्वनी को थाना सेक्टर-126, वैभव त्यागी को थाना सेक्टर-126, सुधीर कुमार को थाना सेक्टर-39, धर्मेन्द सिंह थाना सेक्टर-113 थाने पर तथा आजाद कुमार को डीसीपी के कार्यालय में तैनात किया गया है। इसी कड़ी में जयदीप को एसीपी कार्यालय, सुश्री सोनिया व राजेश को सेक्टर-126 थाने में, सुश्री निधि व प्रीति सैनी को थाना सेक्टर-113 में, शालू को थाना सेक्टर-58 थाने में तथा रेणू को सेक्टर-24 थाने में तैनात किया गया है।
नोएडा शहर की पुलिस व्यवस्था में की गई रददोबदल के दौरान सेक्टर-58 थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संदीप कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी रददोबदल के तहत डीसीपी ने दो दर्जन सिपाहियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।