Noida News: दो पुलिस उपायुक्तों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
11 Dec 2022 06:13 PM
Noida News: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्तर पर गठित स्थापना बोर्ड की गोष्ठी में सम्यक विचारोपरांत प्रशासनिक हित, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर दो पुलिस उपायुक्त के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किये गये है।
Noida News
डा- (श्रीमती) मीनाकात्यायन पुलिस उपायुक्त पुलिस उपायुक्त अपराध के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगी। वहीं अभिषेक वर्मा पुलिस उपायुक्त पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ पुलिस लाइन के कार्यों का भी पर्यवेक्षण करेंगे।
वहीं नितिन कुमार सहायक पुलिस आयुक्त-4, ग्रेटर नोएडा के अवकाश पर होने के फलस्वरूप प्रशासनिक हित, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कानून व्यवस्था हेतु सहायक पुलिस आयुक्तगण के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किये गये है।
अब्दुल कादिर, सहायक पुलिस आयुक्त-1, सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त-4, ग्रेटर नोएडा। अमित प्रताप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना एवं सुरक्षा से सहायक पुलिस आयुक्त-1, सेंट्रल नोएडा। नितिन कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त-4, ग्रेटर नोएडा से कमिश्नरेट मुख्यालय संबद्ध किये गये है।