नोएडा व ग्रेटर नोएडा के थानों में हुआ बदलाव, एसएचओ बदले गए
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:55 PM
Noida News : नोएडा कमिश्नरी पुलिस के तहत आने वाले नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहर के थानों में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के तीन थानों के एसएचओ बदल दिए हैं। साथ ही दो और परिवर्तन भी किए गए हैं। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के थानों में यह बदलाव कानून व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से किया गया है। Noida News
इन थानों के बदले थानाध्यक्ष
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे को उनके पद से हटा दिया है। अनिल कुमार पांडे को नोएडा कमिश्नरी के डायल-112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार पांडे के स्थान पर अजय कुमार सिंह को थाना ईकोटेक-3 का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अजय कुमार सिंह अभी तक डीसीपी(सेंट्रल नोएडा) के वाचक के पद पर तैनात थे। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने नॉलेज पार्क थाने का नया प्रभार सर्वेश चंद को सौप्ाां है। सर्वेश चंद अभी तक प्रभारी डायल-112 का संचालन कर रहे थे। इसी कड़ी में थाना एक्सप्रेस-वे का नया थानाध्यक्ष उप निरीक्षक विपिन को बनाया गया है। विपिन अभी तक नोएडा पुलिस कमिश्नरी के मुख्यालय में तैनात थे। इसी कड़ी में निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे को नोएडा कमिश्नरी के आईटी सेल में नियुक्त किया गया है। देवेंद्र शंकर पांडे अभी तक पुलिस लाइन में तैनात थे। खबर आ रही है कि जल्द ही नोएडा पुलिस कमिश्नरी में कुछ और थानों में भी प्रशासनिक बदलाव किया जाएगा। Noida News