Noida News : बिजली काटने के नाम पर वृद्ध को लगा दिया 268000 रुपए का चूना
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:37 PM
Noida News (चेतना मंच) : साइबर ठग ने लोगों का जीना दूर्लभ कर रखा है। लगातार साइबर ठग की वजह से लोग परेशान हो रहें हैं। नोएडा में पिछले कुछ ही दिनों में कई साइबर ठग की घटना सामने आ चुकी है। कभी बैंक की दिक्कतों को सुलझाने का चकमा देकर तो कभी कोई सरकारी पॉलिसी बता कर लगातार साइबर ठग लोगों की जिंदगी में उथल- पुथल मचाए हुए है। साइबर ठग आए दिन नित नई-नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं।
खाते से 268000 रुपए निकाले
Noida News : नोएडा से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। विद्युत का कनेक्शन काटने का भय दिखाकर साइबर ठग ने एक वृद्ध व्यक्ति के खाते से 268000 निकाल लिए। इस घटना के बाद वृद्ध व्यक्ति ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज कराया
Noida News : पीड़ित ने अज्ञात साइबर तक के खिलाफ थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-33 निवासी सत्य प्रकाश गुलानी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत दिनों उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को विद्युत कर्मी बताते हुए कहा कि उनके बिजली का भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान न होने की वजह से उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।
आप भी हो जाइए सावधान
Noida News : फोन करने वाले ने बताया कि वह ऑनलाइन भी बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। उक्त व्यक्ति ने उन्हें अपनी बातों में फंसा कर उनसे क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले ली इसके बाद उनके खाते से पांच बार में 268000 निकल गए। बैंक से मैसेज आने पर जब उन्होंने उक्त नंबर पर फोन करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। ठगे जाने का एहसास होने पर उन्होंने थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।
Noida News : रिटायर्ड विंग कमांडर को पड़ोसियों ने धमकायादेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।