Noida News : हज यात्रा पर भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:08 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। हज यात्रा पर भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंसी के संचालक ने एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर एजेंसी संचालक ने पीडि़त को अपने रसूख का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर 128 स्थित जेपी विश टाउन सोसाइटी में रहने वाले मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उन्होंने परिवार के लोगों को हज यात्रा करने के लिए दरियागंज दिल्ली के शाहजमाल प्रोपराइटर आफ अलखादम ट्रैवल्स के मालिक शाह जमाल से संपर्क किया। उन्होंने परिजनों को हज यात्रा पर भेजने के लिए उनसे साढ़े छह लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।
तय तिथि के बाद भी जब उन्हें हज यात्रा के लिए नहीं भेजा गया तो उन्होंने शाहजमल से फोन पर बात की। लेकिन उसने कोई उचित जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो वह उनसे पैसे लौटाने का झूठा वादा करता रहा। कुछ समय बाद उसने केवल डेढ़ लाख रुपए वापस किया। शेष 5 लाख रुपए की राशि को उसने वापस करने से साफ इनकार कर दिया।
Noida News :
पीडि़त के मुताबिक उसने जब अपने पैसों का तकाजा किया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि उसकी बहुत ऊंची पहुंच है और अगर उसने पैसे मांगे तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। आरोपी ने उसे नोएडा से भी उजाडऩे की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।