Noida News : नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर (Fake Call Center) से अमेरिकी नागरिकों से ठगी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:06 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-1 पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 84 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं में युवतियां भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करते थे।
Noida News
थाना फेस वन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर से 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं व युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कंप्यूटर के साथ नगदी भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे। आरोपी सोशल सिक्योरिटी के नाम पर लोगों को डरा धमकाकर ठगी करने का कारोबार कर रहे थे। बता दें कि पहली बार इतने बड़े पैमाने पर फर्जी कॉल सेंटर से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।