Noida News : प्रमुख महाप्रबंधक ने अंडरपास व फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:24 AM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने पर्थला चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर व ग्राम बहलोलपुर के समीप निर्माणाधीन अंडरपास के कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने परियोजना के संविदाकार को निर्देशित किया गया कि पर्याप्त मैनपावर तैनात करते हुए सुनियोजित रूप से कार्य को पूरा कराया जाए। साथ ही रोजाना की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया अंडरपास का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके निर्माण में 30.29 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उक्त अंडरपास के निर्माण के उपरान्त एफएनजी से सेक्टर-63, 64, 65 व 69 आदि सेक्टरों को आने व जाने वाला ट्रैफिक बिना किसी ट्रैफिक लाईट के गुजर सकेगा। जिससे सड़क पर आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी। इसके बाद पीजीएम ने पर्थला चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इसमे पाईल, पाईल कैप, पियर एवं पियर कैप का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही सभी 784 प्रीकास्ट क्रैश बैरियर की कास्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। निर्धारित 7732 वर्गमी आर.ई. वॉल पैनल की कास्टिंग भी पूर्ण हो चुकी है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जुलाई 2022 में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है। इसके निर्माण में 80.54 करोड़ खर्च किए जा रहे है।
फ्लाईओवर के निर्माण से सेक्टर-51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121, 122 के निवासियों को यातायात में काफी सुगमता होगी। इसके अतिरक्ति दिल्ली, सरिता विहार से गाजियाबाद, हापुड़ व ग्रेटर नौएडा वेस्ट को जाने के लिए सिग्नल-फ्री यातायात मिल सकेगा साथ ही ग्रेटर नौएडा वेस्ट में रहने वाले कई लाख लोगों को आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।