
Noida News: नोएडा (चेतना मंच)। परिजनों द्वारा पढ़ाई के लिए डांटने पर एक 12 वर्षीय बच्चा घर छोडक़र चला गया। परिजन व पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
मूलरूप से मैनपुरी निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बरौला गांव में किराए पर रह रहे हैं। राकेश मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उसके 12 वर्षीय बेटे का मन पढ़ाई में नहीं लगता था जिस कारण वह स्कूल नहीं जा रहा था। बच्चे को पढ़ाने की लालसा में परिजनों ने उसे पढ़ाई के लिए डांट दिया।
इस बात से क्षुब्ध होकर वह घर छोडक़र चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। थक हार कर परिजनों ने थाना सेक्टर-58 में उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी का कहना है कि पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है।