Noida News : 3 माह से अवैध रूप से रह रहा है चीनी नागरिक
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:28 PM
Noida: नोएडा। सीतामढ़ी (बिहार) स्थित भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी द्वारा 3 दिन पूर्व गिरफ्तार दो चीनी नागरिकों के मामले मेें गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट पुलिस की हुई भारी चूक से लगता है कि नोएडा पुलिस कोई सबक नहीं लग रही है। दोनों ही नागरिक ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से 17 दिनों तक रहे थे लेकिन इसकी भनक ना तो पुलिस को लगी ना ही एलआईयू को।
इसी तरीके से नोएडा में एक चीनी नागरिक पिछले तकरीबन तीन माह से अवैध रूप से रह रहा है।
पेंगयोंग लियांग नामक चीनी नागरिक का वीजा 10 मार्च 2022 को समाप्त हो गया है। उसने वीजा के नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया है लेकिन अभी तक उसका वीजा नवीनीकृत नहीं हुआ है।
ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी पुलिस तथा एलआईयू विभाग को नहीं है। सेक्टर-83 के उद्यमी संतोष आनंद ने एक विवाद के मामले में सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरिश्चंद्र को 27 अप्रैल 2022 को एक लिखित शिकायत की थी। जिसमें इस चीनी नागरिक के भारत में अवैध रूप से रहने की भी जानकारी दी थी। वहीं सेक्टर-36 निवासी तनिष्क सिंह ने भी 6 मई को एलआईयू स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी इस चीनी नागरिक के बारे में अवैध रूप से रहने की लिखित शिकायत भी की लेकिन अभी तक इस मामले में दोनों ही विभाग चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।
इस बाबत जब 23 मई को अपर पुलिस उपायुक्त से इस चीनी नागरिक के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि उसने वीजा नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है लेकिन एलआईयू से जानकारी मिली है कि उसने पिछले दिनों ही वीजा के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक उसका वीजा का नवीनीकरण नहीं हुआ है।
इस गंभीर मामले मामले में पुलिस वायदा यू की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।